मौदहा: मौदहा में विशाल कलश यात्रा के साथ रामकथा का हुआ शुभारंभ, 13 फरवरी को कन्या भोज एवं दिव्य भंडारे का होगा आयोजन
रविवार को दोपहर में मौदहा कस्बे के बजरंगबली सुंदरकांड समिति द्वारा श्रीराम कथा के पूर्व विशाल कलश यात्रा पुरानी गुड़ाही बाजार से थाना चौराहा, बड़ी देवी मंदिर, शंकर जी मंदिर, तहसील रोड से होते हुये कथा स्थल पंहुची। कलश यात्रा में बैंड बाजे और डीजे की धुन में थिरकते युवक व भारी संख्या में घोड़े आकर्षक झांकियां के साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं।