मौदहा: जिलाधिकारी ने मौदहा में विकास कार्यों के साथ कम स्टांप अदा करने की शिकायत को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण
शनिवार को दोपहर में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय द्वारा तहसील मौदहा में लोगों द्वारा क्रय की गई भूमि में कम मूल्य के स्टाम्प अदा किये जाने के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें सर्किल रेट के अनुसार कम स्टाम्प अदा करने की शिकायत की गयी थी। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चकदहा का निरीक्षण कर विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों व भोजन को देखा है।