मौदहा: मौदहा में धारदार हथियार से हमला करने वालो पर मुकदमा दर्ज
शुक्रवार की रात नशे की हालत में विवाद होने पर राजू व उसके परिजनों ने आमिर पर धारदार हथियारों से हमला किया जिस पर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे मुख्यालय रेफर कर दिया। वहीं रविवार को जुम्मन पुत्र रमजानी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्त लवी, साहिल, राजेंद्र के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।