मौदहा: मौदहा क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में दो महिला सहित तीन घायल
मौदहा क्षेत्र में हुई अलग अलग घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में परिजनों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। दो की हालत में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया हैं। खंडेह गांव निवासी यीशु सिंह 13 वर्ष पुत्र योगेंद्र सिंह ने अज्ञात कारणों से सल्फास खा लिया हैं।