फारबिसगंज: पीएम ने शुरू की जोगबनी से रक्सौल रेलसेवा, सांसद ने जताया आभार
विकास परियोजना कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को कई नई ट्रेनों की सौगात दी हैं। वही अररिया को एक सप्ताह के अंदर एक और ट्रेन की सौगात मिली हैं। पीएम मोदी ने बेतिया के पश्चिमी चंपारण में आयोजित विकसित भारत- विकसित बिहार कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अररिया को दिए एक और ट्रेन जोगबनी से रक्सौल का परिचालन शुरू किया है।