सकरा: नवलपुर मिश्रौलिया गांव से हथियार और मादक पदार्थों के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला आपराधिक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 29 अप्रैल को गुप्त सूचना पर नवलपुर मिश्रौलिया से चौसिमा जाने वाली सड़क स्थित रेलवे फाटक के पास छापेमारी की गई।