कोल: अलीगढ़ में ट्रेन में महिला से अश्लील हरकतें करने पर यात्रियों ने व्यक्ति को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 अलीगढ़ में एक व्यक्ति महिला से ट्रेन में अश्लील हरकतें करता हुआ पकड़ा गया है। महिला प्रयागराज महाकुंभ के लिए ट्रेन से जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने महिला से अश्लील हरकतें की हैं। महिला ने इसकी जानकारी यात्रियों को दी तो यात्रियों ने व्यक्ति को पड़कर पिटाई कर दी। यात्रियों द्वारा व्यक्ति के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।