कोल: आसना चौकी में दरोगा ने महिला को जमीन पर बैठाकर की अभद्रता, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 आसना चौकी में दरोगा के द्वारा सरकार के नारी शक्ति मिशन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई है। दरोगा के द्वारा चौकी में एक महिला को जमीन पर बैठाकर हड़काया गया और अभद्रता की गई है। आरोप है कि महिला फरियाद लेकर पुलिस चौकी पहुंची थी। इस दौरान दरोगा ने महिला को जमीन पर बैठा लिया और हड़काते हुए अभद्रता की है। फिलहाल वीडियो वायरल हुआ है।