कोल: तस्वीर महल चौराहे पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक सहित 3 लोग चोटिल
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 तस्वीर महल चौराहे पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा चालक न्यायालय की ओर से सावरियां लेकर जमालपुर की ओर जा रहा था। तस्वीर महल चौराहे पर एक साइकिल सवार ई रिक्शा के आगे आया और कट मार कर निकल गया। घटना में चालक सहित 3 चोटिल हुए हैं।