कोल: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, बेसिक शिक्षा मंत्री ने ली परेड की सलामी
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री शामिल हुए। गणतंत्र दिवस पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने परेड की सलामी ली है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है।