भरथना: बहेङा के महेवा कस्बा स्थित ग्रामीण बैंक के सामने बरसात में उफना नाला, जलभराव से ग्रामीण परेशान
महेवा ब्लॉक मुख्यालय के पास बहेङा ग्राम पंचायत क्षेत्र के महेवा कस्वा स्थित वर्षों से नाले की सफाई न होने के कारण मंगलवार दोपहर 4 बजे बारिश में नाला ओवरफ्लो हो गया, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई। ग्रामीण विनोद कुमार पाल ने गंदे पानी से मकानों को खतरा बताते हुए जिलाधिकारी से सफाई और स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।