मंदसौर: मध्यप्रदेश: मंदसौर के विहिप नेता संतोष शर्मा के खिलाफ अलीगढ़ से फतवा जारी
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र के बाद विवाद बढ़ गया है। मामले पर संतोष शर्मा ने कहा कि भगवा विचारधारा के लोगों पर फतवा जारी करना गलत है। उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म के रक्षक हैं और ऐसे फतवों को नहीं मानते। शर्मा ने बताया कि पहले पालघर में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है और इसका विरोध जारी रहेगा।