रायबरेली: सूरजपुर गुमान खेड़ा में दलित महिला की जमीन पर पूर्व प्रधान द्वारा दबंगई से किया जा रहा अवैध कब्जा, एसपी से की गई शिकायत
Raebareli, Raebareli | May 14, 2026
खीरों थानाक्षेत्र के,सूरजपुर गुमान खेड़ा में दलित महिला की जमीन पर किए जा रहे,अवैध कब्जे को लेकर गुरुवार को, महिला ने अपने भाई के साथ,एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।दबंग पूर्व प्रधान अनुराग यादव पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पीड़िता ने कहा जब वह इसका विरोध करती है।तो विपक्षी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं।कई बार शिकायत की जा चुकी हैं।