आज़मगढ़: नरौली पुल के पास गिट्टी बालू की दुकान के समीप से फर्जी तरीके से गोल्ड लोन दिलवाने वाले 3 गोल्ड वैल्युअर गिरफ्तार
11 जनवरी को वादी सोनू मौर्या निवासी तेजपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ने मुबारकपुर थाना पर प्रार्थना पत्र दिया था कि बैंक में खाता खुलवाकर नकली सोना बैंक को देकर गोल्ड लोन कराया गया। वहीं 9 जनवरी 2024 को वादिनी विमला देवी निवासी ग्राम डिलिया थाना मुबारकपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर गोल्ड लोन के माध्यम से UBI से धोखाधड़ी की गई।