आज़मगढ़: रेलवेस्टेशन आजमगढ़ के प्लेटफॉर्म नंबर1 से जहरखुरानी गिरोह के 2सदस्य गिरफ्तार, नशीला पाउडर, नशीलीगोली, मोबाइल, नकदी बरामद
आजमगढ़ के जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ल रविवार को दिन में हमराहियों के साथ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से खास सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर लगे आजमगढ साइन बोर्ड के पास खड़े होकर मोबाइल खरीदने बेचने की बात कर रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी करके पकड़ा।