आज़मगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय में गोली लगने से घायल युवक की गलत मेडिकल रिपोर्ट से आरोपियों को मिला लाभ, पीड़ित ने लगाई गुहार
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में 24 जनवरी को युवक को गोली मारने का मामला सामने आया था। इसमें युवक के बाएं पैर में गोली लगी थी। युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। जहां से रेफर होने के बाद मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था।