आज़मगढ़: हाफिजपुर के पास पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर के पास शनिवार की रात में करीब पौने दस बजे हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के इसहाकपुर गांव का निवासी 19 वर्षीय राहुल यादव पुत्र मुन्नू यादव अकेले ही पैदल जा रहा था तभी अज्ञात वाहन उसको चपेट में ले लिया।