छतरपुर नगर: कोतवाली पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, 217 लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
सोमवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने अमानगंज मोहल्ला में छापेमार कार्रवाई कर करीब 217 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया, जबकि सरफराज खान उर्फ लहसुन भूरा फरार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।