मुज़फ्फरनगर: ‘लव जिहाद’ के आरोपों से मचा हड़कंप, पुलिस ने महिला और आरोपी युवक को किया बरामद, यशवीर महाराज ने जताई धर्मांतरण की आशंका
जनपद मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। आरोप है कि इमरान नामक युवक एक हिंदू महिला को अपने साथ ले गया। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। ईद पर महिला के बच्चों संग दिखने के बाद मामला गरमा गया। स्वामी यशवीर महाराज ने धर्मांतरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला और युवक को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।