झारखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की झील में डूबने से मौत हो गई, करीब 45 वर्षीय खलील अंसारी उर्फ बोदे रोज की तरह मछली पकड़ने झील पर गए थे। आमतौर पर वह शाम तक घर लौट आते थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।