मंडला: जिले के कान्हा नेशनल पार्क में 'जंगल का राजा' असुरक्षित, बाघ और शावकों की मौत से गरमाया माहौल
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है… जहां जंगल का राजा अब खुद ही असुरक्षित नजर आ रहा है… लगातार हो रही बाघों की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं… और अब स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भी खुलकर सामने आ गया है। कभी बाघों की दहाड़ से गूंजने वाला कान्हा टाइगर रिजर्व आज सन्नाटे और सवालों में घिरा है।