पिछोर: पिछोर नगर में होली के त्योहार को लेकर एसडीओपी ने जनपद पंचायत सभागार में ली शांति समिति की बैठक
पिछोर नगर के जनपद पंचायत सभागार में आज मंगलवार को दोपहर 1:00 पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने शांति समिति की ली बैठक।बैठक में एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि वर्तमान में इस माह में कई त्यौहार जैसे होली,ईदुल फितर जैसे त्योहार आ रहे है।उन सभी त्यौहारों हम लोगों को एक दूसरे के प्रति भाईचारे की भावना के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।