पिछोर: पिछोर विकासखंड में एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण
आज रविवार को दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस संभागीय आयुक्त के निर्देशन तथा कलेक्टर के मार्गदर्शन में पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी शिवदयाल धाकड़ के द्वारा विकासखंड में संचालित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया!प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम द्वारा गत दिवस शासन द्वारा चलाई जा रही करीब पांच शासकीय गौशालाओं को मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।