पिछोर: पिछोर में सड़क पर सब्जी के ठेले लगने से वाहनों का आवागमन बाधित, दुकानदारों ने सड़क किनारे लगाए ठेले
पिछोर नगर में आज सोमवार को शाम लगभग 7:00 बजे सड़क पर लगा जाम आने जाने वाले लोगों एवं वाहनों की उमड़ी भीड़।डाक बंगला से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर सब्जियों फलों को ठेले लगने से भी लोगों को एवं वाहनों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि नगर पालिका द्वारा सब्जी के ठेले सब्जी मंडी में ना लगवाते हुए मेन सड़क पर लगाए जा रहे हैं।