फुलवरिया थाना क्षेत्र के कोयला देवा राजकीय मध्य विद्यालय में बीती रात असमाजिक तत्वों के द्वारा कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। लेकिन अंडरग्राउंड में ताला होने की वजह से चोरी की कोशिश नाकाम रही। सोमवार की दोपहर 1:00 बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक राम ने बताया कि आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।