नवाबगंज: बाराबंकी शहर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी-2.0 की जानकारी दी गई, उत्कृष्ट करदाता हुए सम्मानित
बाराबंकी में राज्य कर विभाग खंड-4 द्वारा शनिवार करीब 2 बजे हैदरगढ़ रोड स्थित रानी लॉन में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को जीएसटी के नवीन प्रावधानों से अवगत कराना, कर अनुपालन को प्रोत्साहित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था।