जोकीहाट: जोकीहाट में फर्जी केवाला के जरिए जमीन हड़पने का मामला सामने आया, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
जोकीहाट में फर्जी केवाला और अन्य कागजात बनाकर जमीन हड़पने की नियत से किसानों व प्रशासन को गुमराह करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अंचल पदाधिकारी नजमुल हसन ने भू माफिया के खिलाफ जोकीहाट थाना में मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्राथमिकी दर्ज करायी है।