शाहपुरा: शाहपुरा में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, आयुक्त रिंकल गुप्ता को किया गया एपीओ
शाहपुरा नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। अधिशाषी अधिकारी एवं आयुक्त रिंकल गुप्ता को राज्य सरकार ने एपीओ कर दिया है। आदेश जारी होते ही शाहपुरा के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक अधिकारी के एपीओ होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है।