कांके: राजभवन के पास भारी बारिश में भी स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर धरना दे रहे मनरेगा कर्मी
Kanke, Ranchi | Aug 3, 2024 रांची स्थित राजभवन के पास भारी बारिश में भी स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर मनरेगाकर्मी धरना दे रहे हैं। भारी बारिश की वजह से मनरेगाकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण उनके टेंट में भी पानी टपकने लगे हैं।