निघासन तहसील क्षेत्र के निघासन चौराहे पर बुधवार को ईंधन संकट गहराता नजर आया। पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोग दिनभर दर-दर भटकते रहे। कई पेट्रोल पंपों पर या तो पेट्रोल खत्म था या डीजल उपलब्ध नहीं था, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।