चूरू: चूरू जिले के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर पीएमएसएमए के 10 वर्ष पर विशेष शिविर आयोजित, गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
Churu, Churu | Jun 9, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (पीएमएसएमए) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क उपलŽध करवाई गईं।