कटनी नगर: झिंझरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कटनी। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को चौकी झिंझरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है।