भरतपुर: नदबई में ज्वेलर्स की दुकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा
नदबई में रेलवे स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने वाली गली में ज्वैलर्स की दुकान में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात, बाइक और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं, जबकि उसका छोटा भाई अभी फरार है।