गुरुग्राम: सेक्टर-8 आईएमटी मानेसर में एचसीजी पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
मानेसर में मेसर्स VVDN, प्लॉट नंबर CP-7, सेक्टर 8, आईएमटी मानेसर में शनिवार सुबह 11 बजे HCG पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने लगा और उसमें आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और फायर विभाग को दी गई इसके बाद सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए l कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया है l