गुरुग्राम: जन्माष्टमी मेले के चलते गुरूग्राम में रेलवे रोड बंद, ट्रैफिक एडवाइज़री जारी
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम के प्रेम मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर दो दिन तक मेला आयोजित किया गया है जिसे लेकर रेलवे रोड पर काफी भीड़ जमा होने की उम्मीद है जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे रोड को बंद कर दिया है गुरुग्राम ट्रेफिक पुलिस ने डायवर्सन लागू कर दिया है और ट्रेफिक एडवाइजरी जारी कर दी है l