लोहरदगा: गिरफ्तारी से पहले थाने में ही मिलेगी विधिक सहायता
नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश पर लोहरदगा जिले के सभी थानों में अब गिरफ्तारी से पहले ही विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने एलएडीसीएस अधिवक्ताओं और पीएलवी के साथ बैठक कर बताया कि प्रत्येक थाना में अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। ये अधिवक्ता गरीब और वंचित लोगों को गिरफ्तारी पूर्व कानूनी सलाह देंगे। एलएड