लोहरदगा: सदर अस्पताल में झारखंड स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 18 लोगों ने किया रक्तदान
झारखंड राज्य की गौरवशाली 25वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 12 नवंबर से विविध कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 18 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की।