ज्वालामुखी: भाजपा मंडल ज्वालामुखी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यालय में अर्पित की पुष्पांजलि
रविवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यालय ज्वालामुखी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय खट्टा द्वारा की गई।इस दौरान डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि भेंट की गई और उनकी शिक्षाओं पर चलने का सभी से आवाहन किया गया।इस मौके पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।