बाह: कमतरी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार
जैतपुर थाना क्षेत्र के कमतरी गांव में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 54 वर्षीय मुन्नी देवी की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे कमतरी पुलिया के पास हुआ, जब महिला सड़क पार कर रही थीं। बताया गया है कि मुन्नी देवी पत्नी हरी सिंह राजपूत घर के बाहर सड़क की दूसरी ओर कूड़ा डालने जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत म