राजनगर: खजुराहो में भीषण गर्मी: 45 डिग्री तापमान से 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, हीटवेव अलर्ट, कक्षा 1 से 5 तक स्कूल बंद
खजुराहो में इस समय भीषण गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने क्षेत्र में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के साथ तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। रात के तापमान में भी राहत नहीं मिल रही,