लाडपुरा: महात्मा गांधी कॉलोनी माला फाटक में छत पर पतंग उड़ा रहा युवक नीचे गिरा और सरिया सीने में घुसा, MBS अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Jan 15, 2024 शहर की महात्मा गांधी कॉलोनी माला फाटक में छत पर पतंग उड़ा रहा युवक नीचे गिर गया, जिससे उसके सीने में सरिया घुस गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक मुकेश गौतम का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है।