लाडपुरा: उद्योग नगर पुलिस ने चाइनीज मांझा के खिलाफ कार्रवाई कर 41 रोल किया बरामद, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jan 15, 2024 कोटा जानलेवा चाइनीस मांझा के खिलाफ उद्योग नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41 चाइनीस मांझा के रोल व चाइनीस मांझा भरने की दो मशीनों को भी बरामद किया है,आरोपी संजय जैन व सुरेश कुमार प्रेमनगर प्रथम व कंसुआ इलाके के निवासी हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।