फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने पथांय गांव से नशे में उत्पात मचाते एक युवक को किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथांय गांव से ब्रजेश कुमार यादव नामक एक युवक को शराब के नशे में उत्पात मचाते गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के नेतृत्व में पीटीसी अमित पासवान ने की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराबी का फुल्लीडुमर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।