ब्यावरा: हनुमान जयंती पर राज्यमंत्री ने रामलला मंदिर में की पूजा, महाआरती का आयोजन
हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है इसको लेकर ब्यावरा शहर के रामलीला मंदिर भंवरगंज में गुरुवार सुबह 11:00 करीब हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में चल समारोह निकालकर महा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने पूजा अर्चना कर महा आरती की। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।