चूरू: अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर चूरू के टाउन हॉल में कलेक्टर व एसपी ने दिलाई शपथ, रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Churu, Churu | Jun 26, 2026 अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर शुक्रवार को मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल चूरू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने शिरकत की। इससे पहले पुराने कलेक्ट्रेट चूरू से नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। जिला कल€टर सुराणा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है।