कहरा: सौरबाजार थाना के बेल्हा टोल में पत्नी ने पति को शराब पीने से किया मना तो हुई मारपीट, पत्नी जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Apr 16, 2024 सौरबाजार थाना के बेल्हा टोल वार्ड 17 में एक पत्नी ने पति को शराब पीने से किया मना तो पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में पत्नी जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी पत्नी का नाम ताजो खातून बताया जा रहा है। जख्मी पत्नी ने अपने पति मोहम्मद सलीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।