डुमरांव: डुमरांव में शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान: इसी महीने होगी TRE-4 बहाली, जर्जर अवस्था में चल रहे स्कूल के भवन भी बनेंगे
Dumraon, Buxar | Jul 10, 2026 डुमरांव पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने गुरुवार रात करीब 9 बजे बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसी महीने टीआरई-4 के तहत शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।