परसा: परसा की नंदनी व अंजली ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ सम्मान
Parsa, Saran | Mar 31, 2026 परसा प्रखंड के मारर गांव निवासी मुकेश कुमार की पुत्री नंदनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. वहीं उपेंद्र कुमार सिंह की पुत्री अंजली कुमारी ने 460 अंक हासिल कर विद्यालय व अपने परिवार का नाम रौशन किया.दोनों छात्राएं विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं. उनकी इस सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है.....