किरनापुर: हिट एंड रन हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद धड़ी गांव में होगा अंतिम संस्कार
किरनापुर थाना क्षेत्र के धड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक उत्तम राहंगडाले की लालबर्रा–सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हिट एंड रन हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान गोंदिया में गुरुवार लगभग प्रातः 8 बजे मौत हो गई। हादसे में गांव के ही युवती प्रेमलता पांचे की गत दिवस ही मौत हुई है। कटंगटोला नाला के पास उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी