डॉ. अंबेडकर नगर: महू थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया
इंदौर लोकायुक्त ने महू थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ शुक्रवार रात 11 बजे बड़ी कार्रवाई की है। एफआईआर खत्म करने के एवज में आरोपी पक्ष से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त ने एसआई संदीप अखाड़िया पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की और रिश्वत मांगने के सबूत ज